scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशअसम: ओवैसी ने ‘प्वाइंट ब्लैंक शॉट’ वाले वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

असम: ओवैसी ने ‘प्वाइंट ब्लैंक शॉट’ वाले वीडियो को लेकर मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Text Size:

हैदराबाद, नौ फरवरी (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक कथित वीडियो (जिसे बाद में हटा दिया गया) को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग करते हुए सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

भाजपा की असम इकाई ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें कथित तौर पर शर्मा को राइफल से दो लोगों पर निशाना साधकर गोली चलाते हुए दिखाया गया था।

कथित वीडियो में एक व्यक्ति ने टोपी पहनी हुई है व दूसरे ने दाढ़ी रखी हुई है और कैप्शन में लिखा है ‘प्वाइंट ब्लैंक शॉट’।

बाद में पोस्ट को हटा दिया गया था।

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “दुर्भाग्य से, नरसंहारकारी नफरत भरी बातें आम हो गई हैं।”

ओवैसी ने शिकायत में शर्मा पर ‘मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य करने’, दोनों धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और ‘राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक आरोप लगाने’ की बात कही।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments