scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशतमिलनाडु में प्रवासी कर्मचारी को अपशब्द कहने के आरोपी एक पुलिसकर्मी का तबादला

तमिलनाडु में प्रवासी कर्मचारी को अपशब्द कहने के आरोपी एक पुलिसकर्मी का तबादला

Text Size:

ईरोड (तमिलनाडु), नौ फरवरी (भाषा) तमिलनाडु में एक ढाबे पर काम करने वाले एक प्रवासी कर्मचारी को कथित तौर पर गालिया दे रहे एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद उसे (आरोपी को) सशस्त्र रिजर्व में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आठ फरवरी की रात इस पुलिसकर्मी ने गुस्से में प्रवासी कर्मचारी को कथित तौर पर थप्पड़ भी मारा था। हालांकि वीडियो में थप्पड़ मारे जाने का दृश्य नजर नहीं आ रहा है।

वीडियो में यह देखा जा सकता है कि संबंधित पुलिसकर्मी प्रवासी कर्मचारी को अगले दिन सुबह भोजनालय खोलने के खिलाफ चेतावनी दे रहा है और उसके खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का भी इस्तेमाल कर रहा है।

कांचीकोइल इलाके के ढाबे के सीसीटीवी कैमरे के इस वीडियो क्लिप में पुलिसकर्मी को प्रवासी कर्मचारी को डराने-धमकाने वाले लहजे में उसके पैतृक स्थान के बारे में पूछताछ करते हुए कथित तौर पर देखा जा सकता है और फिर दोनों के बीच बहस हुई।

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी कह रहा है कि रात के 10 बज चुके है और दुकान इतनी देर तक कैसे खुली रह सकती है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी उसे बंद करने का आदेश देता है तथा वह डंडे से कुछ बर्तन और खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीजों को धकेलता भी है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिसकर्मी कर्मचारी को धमका रहा है, जो जवाब में कहता कि वह केवल एक कर्मचारी है और केवल मालिक ही सवालों के बेहतर जवाब दे सकता है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी को जांच लंबित रहने तक सशस्त्र रिजर्व इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया है।

तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि प्रवासी कर्मचारी किस राज्य का रहने वाला है।

भाषा यासिर राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments