scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशमेघालय सरकार ने अवैध कोयला खदान विस्फोट की न्यायिक जांच के आदेश दिए

मेघालय सरकार ने अवैध कोयला खदान विस्फोट की न्यायिक जांच के आदेश दिए

Text Size:

शिलांग, नौ फरवरी (भाषा) मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट के मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की सोमवार को घोषणा की।

इस विस्फोट में 27 लोगों की मौत हो गई थी।

यह विस्फोट पिछले सप्ताह थांगस्कू इलाके में स्थित अवैध खदान में हुआ था।

संगमा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सरकार ने पूर्वी जयंतिया हिल्स के म्यंसंगट-थांगस्कू इलाके में हाल में हुई दुखद खनन घटना की जांच के लिए जांच आयोग अधिनियम के तहत एक न्यायिक जांच आयोग गठित करने का निर्णय लिया है।’’

विस्फोट के बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), पुलिस, जिला प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवक ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया, जो कई दिनों तक जारी रहा और सभी शव बरामद किए गए।

गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि न्यायिक जांच के तहत घटना के कारणों की जांच की जाएगी, जिम्मेदारी तय की जाएगी और भविष्य में ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की सिफारिश की जाएगी।

भाषा यासिर सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments