scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशराजस्थान : सड़क हादसे में गर्भवती महिला सहित तीन की मौत

राजस्थान : सड़क हादसे में गर्भवती महिला सहित तीन की मौत

Text Size:

जयपुर,आठ फरवरी (भाषा) राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाहरी इलाके में जमवारामगढ़ राज्य राजमार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने से एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जमवारामगढ़ थाना के प्रभारी भगवान सहाय ने बताया कि मृतकों की पहचान बंटी (24), उसकी पत्नी भावना (20) और उसकी मां बल्लू देवी (45) के रूप में हुई है। ये सभी जमवारामगढ़ के गोपालगढ़ गांव के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि भावना चार माह की गर्भवती थी और हादसे के समय परिवार नींबी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।

सहाय ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क पर गिरने से तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें गंभीर हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।

भाषा बाकोलिया धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments