scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमरिपोर्ट4.09 हेक्टेयर में खेती, 5 लाख से ज्यादा मुनाफा, अयोध्या के किसान बने मिसाल

4.09 हेक्टेयर में खेती, 5 लाख से ज्यादा मुनाफा, अयोध्या के किसान बने मिसाल

आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं के सहारे अमरूद और शिमला मिर्च से बदली किस्मत.

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक प्रगतिशील किसान की सफलता की कहानी चर्चा में है. तारुन विकासखंड के सिहोरिया गांव निवासी राजित राम ने मात्र 4.09 हेक्टेयर भूमि पर अमरूद और शिमला मिर्च की खेती कर 5.10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है. उन्होंने ड्रिप इरिगेशन, मल्चिंग, इंटरक्रॉपिंग और स्टेप क्रॉपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया. इस खेती में कुल लागत करीब 3.40 लाख रुपये आई, जबकि कुल आय 8.50 लाख रुपये रही.

जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी के अनुसार, उद्यान विभाग किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर प्रोत्साहित कर रहा है. राजित राम अब अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं. उनकी इस उपलब्धि पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फल-फूल एवं शाकभाजी प्रदर्शनी में उन्हें सम्मानित भी किया.

share & View comments