scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशचेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन बहाल

चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ानों का परिचालन बहाल

Text Size:

चेन्नई, आठ फरवरी (भाषा) कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान समेत कुछ उड़ानों का नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मार्ग परिवर्तित किए जाने के बाद यहां हवाई अड्डे पर परिचालन बहाल कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रविवार तड़के चेन्नई हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा और कुछ उड़ानों में मामूली देरी भी हुई।

चेन्नई हवाई अड्डे ने बताया कि उड़ान परिचालन सामान्य हो गया है और सभी विमान निर्धारित कार्यक्रम के तहत उड़ान भर रहे हैं।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि चूंकि दृश्यता साफ है, इसलिए कुछ एयरलाइंस ने यात्रियों को सूचित किया कि उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं और कोई व्यवधान नहीं है।

चेन्नई हवाई अड्डे ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘चेन्नई हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन सामान्य हो गया है और सभी उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उड़ान भर रही हैं। यात्रियों को नवीनतम जानकारी के लिए अपनी-अपनी एयरलाइंस से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।’’

इससे पहले, आज तड़के चेन्नई मीनांबक्कम हवाई अड्डे पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता लगभग 1500 मीटर थी, जो साढ़े छह बजे तक घटकर 350 मीटर रह गई और कोहरे के कारण लगभग साढ़े सात बजे तक दृश्यता और घटकर 150 मीटर रह गयी।

कुआलालंपुर और हैदराबाद से आने वाली दो उड़ानों को तिरुचिरापल्ली की ओर मोड़ दिया गया, जबकि एक और निजी उड़ान बेंगलुरु लौट गई।

भाषा

गोला देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments