scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘अलवर टाइगर इंटरनेशनल’ हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘अलवर टाइगर इंटरनेशनल’ हाफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Text Size:

जयपुर, आठ फरवरी (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें विदेशी धावकों के साथ-साथ सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने भी भाग लिया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा की मौजूदगी में अलवर जिले के प्रताप सभागार से ‘अलवर टाइगर इंटरनेशनल’ हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसमें कहा गया कि आयोजन में विदेशी धावकों के साथ-साथ सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने भी भाग लिया। मैराथन के ‘ब्रांड एंबेसडर’ अभिनेता रणदीप हुड्डा भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने ‘फिनिशिंग लाइन’ पर पहुंचकर धावकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पद्मश्री से सम्मानित भपंग कलाकार गफूरुद्दीन मेवाती जोगी को भी सम्मानित किया।

अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस मैराथन का आयोजन अलवर सांसद खेल महोत्सव के तहत किया गया जिसका उद्देश्य ‘फिट इंडिया मिशन’ को बढ़ावा देना, बाघ संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाना और अलवर में पर्यटन को प्रोत्साहित करना था।

भाषा बाकोलिया खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments