नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही।
बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 2,857.46 अंक यानी 3.53 प्रतिशत उछल गया।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लाभ में रहीं। दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।
लाभ में रहने वाली आठ कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 4,55,336.36 करोड़ रुपये बढ़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 1,41,887.97 करोड़ रुपये बढ़कर 19,63,358.79 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एलआईसी का मूल्यांकन 64,926.1 करोड़ रुपये बढ़कर 5,70,198.54 करोड़ रुपये पर रहा। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 52,516.39 करोड़ रुपये बढ़कर 11,62,288.64 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 52,476.97 करोड़ रुपये चढ़कर 10,06,258.82 करोड़ रुपये रहा।
हालांकि, इस तेजी के उलट टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 88,172.8 करोड़ रुपये घटकर 10,64,242.35 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का मूल्यांकन 63,462.66 करोड़ रुपये घटकर 6,26,067.95 करोड़ रुपये पर आ गया।
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
