scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकलपुर्जों के वेयरहाउस के लिए 'सेफ हार्बर' व्यवस्था से मिलेगा बेहतर कर-पश्चात लागत विकल्प: सूत्र

कलपुर्जों के वेयरहाउस के लिए ‘सेफ हार्बर’ व्यवस्था से मिलेगा बेहतर कर-पश्चात लागत विकल्प: सूत्र

Text Size:

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने शनिवार को कहा कि बजट में विनिर्माण से जुड़े कलपुर्जों के भंडारण के लिए प्रस्तावित नई ‘सेफ हार्बर’ व्यवस्था से कम नियामक जोखिम और बेहतर कर-पश्चात लागत का विकल्प मिलेगा।

इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण के लिए लॉजिस्टिक दक्षता का लाभ उठाने हेतु बजट 2026-27 में गैर-निवासियों को बॉन्डेड वेयरहाउस में कलपुर्जों के भंडारण के लिए इनवॉइस मूल्य के दो प्रतिशत के लाभ मार्जिन पर ‘सेफ हार्बर’ प्रदान करने का प्रस्ताव दिया गया है।

इसके चलते लगने वाला लगभग 0.7 प्रतिशत का कर अन्य प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में काफी कम होगा। ‘सेफ हार्बर’ का अर्थ एक ऐसी सुरक्षित सीमा से है, जिसके भीतर रहने पर किसी कंपनी या व्यक्ति पर कर विभाग कोई कानूनी आपत्ति नहीं उठाता है।

वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि बजट प्रस्ताव आकर्षक है, क्योंकि यह वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी कर का लाभ देता है, जो वियतनाम और इसी तरह के अन्य केंद्रों के एक प्रतिशत के प्रभावी कर से भी कम हो सकता है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments