scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशओडिशा में भाजपा महानदी मुद्दे को हल करने में असमर्थ, छत्तीसगढ़ को और बांध बनाने की अनुमति दी गई: बीजद

ओडिशा में भाजपा महानदी मुद्दे को हल करने में असमर्थ, छत्तीसगढ़ को और बांध बनाने की अनुमति दी गई: बीजद

Text Size:

भुवनेश्वर, छह फरवरी (भाषा) विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) ने शुक्रवार को ओडिशा की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उस पर महानदी जल विवाद के समाधान के लिए स्पष्ट रणनीति के अभाव का आरोप लगाया, जिससे छत्तीसगढ़ को अंतरराज्यीय नदी पर पानी के मुक्त प्रवाह को रोकने के लिए और अधिक बांध व बैराज बनाने की छूट मिल रही है।

ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के उपनेता प्रसन्ना आचार्य, बीजद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा और विधायक निरंजन पुजारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में ये आरोप लगाए।

मिश्रा ने आरोप लगाया, ‘चूंकि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए उचित कदम उठाने में विफल रही है, इसलिए छत्तीसगढ़ ने पिछले 19 महीनों में कई चेक डैम और बैराज का निर्माण किया है।’

उन्होंने दावा किया कि जहां ओडिशा के लोग अपनी दैनिक जरूरतों के लिए महानदी से पानी प्राप्त करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ ‘अवैध रूप से’ पानी के प्रवाह को रोक रहा है और इसे औद्योगिक प्रतिष्ठानों को बेच रहा है।

मिश्रा ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार विवाद के समाधान को लेकर कोई स्पष्ट रुख नहीं अपना रही है और असमंजस की स्थिति में फंसी हुई है।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments