scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशझारखंड के कोडरमा से 10 आदिवासी बच्चे लापता

झारखंड के कोडरमा से 10 आदिवासी बच्चे लापता

Text Size:

रांची, छह फरवरी (भाषा) झारखंड के कोडरमा जिले के एक छोटे से गांव से दस आदिवासी बच्चे एक साथ लापता हो गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वे सभी विशेष रूप से संवेदनशील आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित हैं।

उन्होंने बताया कि सभी बच्चे जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के गदियाई बिरहोर टोला के निवासी हैं।

जयनगर पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी उमा नाथ सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘लापता सभी 10 बच्चे 31 जनवरी को गांव से लगभग 14-15 किलोमीटर दूर स्थित परसाबाद नामक स्थान पर श्राद्ध में शामिल होने गए थे और तब से घर नहीं लौटे हैं।’

उन्होंने कहा कि यह सूचना शुक्रवार को मिली थी, और उसके बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

सिंह ने बताया कि उस दिन वहां से करीब 60 से 70 लोग परसाबाद गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन से चार टीम फिलहाल अलग-अलग जगहों पर बच्चों की तलाश कर रही हैं।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments