scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशइंडिगो के विमान में आई तकनीकी समस्या, मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया

इंडिगो के विमान में आई तकनीकी समस्या, मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया

Text Size:

मुंबई, छह फरवरी (भाषा) मुंबई हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान इंडिगो के एक विमान के लैंडिंग गियर लीवर में शुक्रवार को तकनीकी समस्या आ गई, हालांकि विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उड़ान संख्या 6ई2157 का संचालन कर रहे ए321 नियो विमान में 210 से अधिक लोग सवार थे। विमान सुरक्षित रूप से उतरा।

सूत्रों ने बताया कि विमान का लैंडिंग गियर ‘ऑटोमैटिक मोड’ में काम नहीं कर रहा था, इसलिए पायलट ने ‘मैन्युअल मोड’ का उपयोग किया। समस्या को तुरंत दूर कर लिया गया और विमान ने बाद में अपनी अन्य उड़ानों को सामान्य रूप से संचालित किया।

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि विमान में मामूली तकनीकी खराबी आई थी।

एयरलाइन ने कहा, ‘पायलटों ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान सुरक्षित रूप से उतर गया। नियमित जांच और आवश्यक रखरखाव के बाद उसी विमान ने थोड़ी देरी से उड़ान भरी।’

भाषा राखी प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments