जयपुर, छह फरवरी (भाषा) नशा तस्करों के खिलाफ जयपुर पुलिस आयुक्तालय की विशेष टीम (सीएसटी) ने सांगानेर थाना पुलिस के साथ मिलकर की गई संयुक्त कार्रवाई में करीब 600 ग्राम स्मैक बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.18 करोड़ रुपए आंकी गयी है।
पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान कल्याण सिंह के तौर पर की गयी है ।
उन्होंने बताया कि सिंह प्रदेश के झालावाड़ जिले का रहने वाला है।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
भाषा बाकोलिया रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
