scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबीएलएस ई-सर्विसेज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 8.7 प्रतिशत बढ़कर 15.2 करोड़ रुपये पर

बीएलएस ई-सर्विसेज का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 8.7 प्रतिशत बढ़कर 15.2 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) बीएलएस ई-सर्विसेज का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 8.7 प्रतिशत बढ़कर 15.2 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य व्यवसायों में मजबूती और सेवा केंद्रों के विस्तार से उसका मुनाफा बढ़ा है।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

बीएलएस इंटरनेशनल की अनुषंगी बीएलएस ई-सर्विसेज ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाने और सरकारी डिजिटल सेवाएं देने जैसे काम करती है।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर, 2025 तिमाही में उसकी कुल आय सालाना आधार पर 115.5 प्रतिशत बढ़कर 286.7 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 133 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन ‘आदिफिडेलिस सॉल्यूशंस’ के एकीकरण और डिजिटल एवं नागरिक सेवाओं का दायरा बढ़ने से मजबूत हुआ है। कंपनी का सर्विस नेटवर्क भी बढ़कर 1.51 लाख केंद्र पर पहुंच गया है।

बीएलएस ई-सर्विसेज के चेयरमैन शिखर अग्रवाल ने कहा, ‘बीएलएस ई-सर्विसेज ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही और पहले नौ महीनों में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी के मुख्य व्यवसायों में मजबूत वृद्धि और आम लोगों के लिए डिजिटल एवं नागरिक सेवाओं के बढ़ते दायरे की बदौलत हमारी कुल आय में सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में 115.5 प्रतिशत और नौ महीनों में 171.5 प्रतिशत का बड़ा इजाफा हुआ है।’

भाषा सुमित प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments