राजामहेंद्रवरम, छह फरवरी (भाषा) पूर्वी गोदावरी जिले के कुर्मापुरम गांव के पास एक बाघ के दूसरी बार देखे जाने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। एक वन विभाग अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि इस बाघ को बृहस्पतिवार को पहली बार देखे गए इस बाघ ने आज सुबह एक भैंस को मार डाला, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। इसके साथ ही आसपास के इलाकों में पहले ही करीब आठ पशुओं के मारे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘बाघ राजामुंद्री क्षेत्र में घूम रहा था और आज उसे कुर्मापुरम गांव के पास देखा गया। हमने जानवर को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।’
वन विभाग के अधिकारी विशेष टीम के साथ मिलकर बाघ को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं और उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।
अधिकारी ने बताया कि ऐसी आशंका है कि बाघ गांव के किसी घर में घुस गया होगा, जिसके चलते अधिकारियों को घर-घर तलाशी अभियान चलाना पड़ रहा है और निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह देनी पड़ी।
बाघ का पता लगाने और उसे सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने के लिए वन विभाग ड्रोन, जाल, थर्मल कैमरे, पिंजरे और बेहोश करने वाली दवाओं का उपयोग कर रहा है।
अधिकारी ने कहा कि यह अभियान रात भर जारी रहेगा जब तक कि बाघ को या तो पकड़ नहीं लिया जाता या उसे वापस वन क्षेत्र में नहीं भेज दिया जाता।
भाषा तान्या दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
