scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएयर इंडिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर नया लाउंज खोला

एयर इंडिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर नया लाउंज खोला

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर अपना नया महाराजा लाउंज खोला है।

एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने कहा कि यह एयरलाइन के लिए एक रोमांचक समय है और इस साल यह बदलाव न केवल विमानों में बल्कि हवाई अड्डों पर भी दिखाई देगा।

दिल्ली हवाई अड्डे पर स्थित महाराजा लाउंज 16,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें ‘बिजनेस’ और ‘फर्स्ट क्लास’ में लगभग 300 लोग आ सकते हैं।

विल्सन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘इस साल के अंत तक हमारे चौडे आकार के विमानों का लगभग आधा या थोड़ा अधिक हिस्सा नए मानकों के अनुसार ‘अद्यतन’ हो जाएगा। बाकी विमानों को अद्यतन करने में 18-24 महीने लगेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह रोमांचक समय है और मुझे लगता है कि नई एयर इंडिया धीरे-धीरे दिखाई देने लगी है।’’

विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे का नया लाउंज एयरलाइन की परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments