scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशरांची में कारोबारी ने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

रांची में कारोबारी ने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की

Text Size:

रांची, छह फरवरी (भाषा) रांची के एक व्यवसायी ने यहां अपने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 10 बजे हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में घटी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘व्यवसायी अनुराग सरावगी को किसी से फोन पर तेज आवाज में बात करते हुए सुना गया था। उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद उन्होंने अचानक अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगा दी।’’

राणा ने बताया कि उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

कोतवाली पुलिस थाने के पुलिस उपाधीक्षक प्रकाश सोय ने बताया कि घटना के समय सरावगी के बुजुर्ग माता-पिता अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर थे, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे वहां मौजूद नहीं थे। सोय ने बताया, ‘‘शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह आत्महत्या का मामला है।’’

शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

डीएसपी ने बताया कि सरावगी की पत्नी के रांची पहुंचने के बाद उनकी मौत के संबंध में उनसे पूछताछ की जाएगी।

भाषा गोला अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments