scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमखेलचीन से हारकर भारतीय महिला टीम बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप से बाहर

चीन से हारकर भारतीय महिला टीम बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप से बाहर

Text Size:

किंगदाओ, पांच फरवरी (भाषा) पिछली चैम्पियन भारतीय महिला टीम बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को दूसरे दर्जे की चीन की टीम से 0 . 3 से हारकर बाहर हो गई ।

भारत ने 2024 में इस टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था लेकिन इस बार पी वी सिंधू के नहीं खेलने से भारत की संभावनाओं को धक्का लगा ।

टूर्नामेंट में इससे पहले दो मैच जीत चुकी दुनिया की 42वें नंबर की खिलाड़ी तन्वी शर्मा दसवीं रैंकिंग वाली गाओ फांग जि से एकतरफा मुकाबले में 9 . 21, 9 . 21 से हार गई ।

गायत्री गोपीचंद और त्रिसा जॉली की जोड़ी ने जुझारू खेल दिखाया लेकिन दुनिया की चौथे नंबर की जोड़ी जिया यि फान और झांग शू शियान से 22 . 24, 18 . 21 से पराजय का सामना करना पड़ा ।

रक्षिता रामराज दूसरे एकल में शू वेन जिंग से 70 मिनट के मुकाबले में 14 . 21, 21 . 15, 17 . 21 से हार गई ।

भारत ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में म्यामांर को 5 . 0 से हराया था लेकिन थाईलैंड से 2 . 3 से हार गई थी ।

भारतीय पुरूष टीम क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से खेलेगी ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments