scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशजालना में अज्ञात महिला के खिलाफ ‘काला जादू’ करने के आरोप में मामला दर्ज

जालना में अज्ञात महिला के खिलाफ ‘काला जादू’ करने के आरोप में मामला दर्ज

Text Size:

जालना (महाराष्ट्र), पांच फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के जालना जिले में अज्ञात महिला के खिलाफ जानी-मानी हस्तियों और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर कथित रूप से ‘काला जादू’ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक होटल मालिक की शिकायत के अनुसार, उन्हें 31 जनवरी को भोकरदन तहसील के जावखेड़ा थोम्ब्रे गांव में अपने होटल के पास कुमकुम, हल्दी, नींबू और कुछ प्रमुख हस्तियों और पुलिसकर्मियों के नाम वाली कई पर्चियां मिलीं।

भोकरदन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज में 30 जनवरी की रात को एक नकाबपोश महिला को कुमकुम और हल्दी छिड़कते, नींबू और पर्चियां रखते देखा गया। इन लोगों को निशाना बनाया गया है उनके बारे में अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी नहीं दी।

इस घटना से गांव में दहशत और तनाव फैल गया।

शिकायत के सत्यापन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद, पुलिस ने एक फरवरी को महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट व अघोरी प्रथाओं व काला जादू प्रतिबंध एवं उन्मूलन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

भाषा खारी नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments