scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशकेरल : निवेश ‘धोखाधड़ी’ मामले में ईडी की छापेमारी

केरल : निवेश ‘धोखाधड़ी’ मामले में ईडी की छापेमारी

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, पांच फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कथित निवेश धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में केरल में ‘नेदुमपरम्बिल क्रेडिट सिंडिकेट ग्रुप’ के प्रवर्तकों और प्रमुख पदाधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने राज्य पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों के संज्ञान में लेते हुए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया है।

इन प्राथमिकयों में निवेशकों से भारी मुनाफे का प्रलोभन देकर धन जुटाने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए गए हैं।

ईडी अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि केरल के विभिन्न हिस्सों में कई निवेशकों को बड़ी रकम निवेश करने के लिए प्रलोभन दिया गया, लेकिन न तो उनकी राशि लौटाई गई और न ही वादे के अनुसार मुनाफा मिला।

उन्होंने बताया कि समूह से जुड़ी संस्थाओं के बैंक खातों के विश्लेषण में संदिग्ध वित्तीय लेनदेन, धनराशि का कई संबद्ध इकाइयों में अंतरित किए जाने और बड़ी मात्रा में नकद निकासी के संकेत मिले हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, यह भी संदेह है कि इस धन का उपयोग राज्य में अचल संपत्तियों में निवेश के लिए किया गया।

भाषा खारी धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments