scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशहैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी

हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी

Text Size:

हैदराबाद, चार फरवरी (भाषा) अपनी नौकरी की जरूरतों को पूरा करने में खुद को असमर्थ पा रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि 31 वर्षीय इस इंजीनियर ने आज सुबह मियापुर में अपने घर पर फांसी लगा ली।

पुलिस ने बताया कि उसने लगभग दो महीने पहले एक प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर कंपनी में काम शुरू किया था और हाल में कोडिंग से संबंधित काम संभाला था, जो उसे मुश्किल लग रहा था।

पुलिस के मुताबिक एक साल पहले शादी करने वाले इस सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी समस्या अपनी पत्नी और भाई को बतायी थी तथा वह अक्सर अपनी पत्नी से फोन पर बात करता था। उसकी पत्नी जनवरी में पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में अपने मायके गई है, लेकिन अभी तक हैदराबाद नहीं लौटी थी।

पुलिस ने कहा कि उसके इस अतिवादी कदम का कारण काम की लंबी अवधि को नहीं बताया जा रहा है।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments