scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशपंजाब के डीजीपी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को लेकर दिल्ली विधानसभा ने जांच शुरू की: विजेंद्र गुप्ता

पंजाब के डीजीपी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को लेकर दिल्ली विधानसभा ने जांच शुरू की: विजेंद्र गुप्ता

Text Size:

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) दिल्ली विधानसभा ने सिख गुरुओं के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के खिलाफ विशेषाधिकार हनन को लेकर जांच शुरू की है। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विशेषाधिकार समिति इस मामले में डीजीपी के साथ-साथ पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के आचरण और कार्यों की भी जांच करेगी।

पिछले महीने जालंधर पुलिस ने दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी का ‘छेड़छाड़’ करके तैयार किया गया एक वीडियो अपलोड करने और प्रसारित करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की थी।

इसके बाद दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने विधानसभा को पत्र लिखकर विशेषाधिकार हनन और संविधान के अनुच्छेद 361ए के उल्लंघन का आरोप लगाया था।

विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा, “ पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने याद दिलाने के बावजूद शिकायत की प्रति, प्राथमिकी, सोशल मीडिया विशेषज्ञ की रिपोर्ट और पंजाब फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की रिपोर्ट समेत आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा सचिवालय को जानकारी देने के बजाय दस्तावेजों को पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) के पास भेजा दिया गया, और वे अब तक सचिवालय को प्राप्त नहीं हुए हैं।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments