scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशकोलकाता में दो करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी के आरोप में बीसीए का छात्र गिरफ्तार

कोलकाता में दो करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी के आरोप में बीसीए का छात्र गिरफ्तार

Text Size:

कोलकाता, चार फरवरी (भाषा) कोलकाता के दक्षिणी हिस्से में स्थित सरसुना इलाके में एक फ्लैट से दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण और 26.5 लाख रुपये की नकदी के चोरी के आरोप में कॉलेज के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बीसीए के 20 वर्षीय छात्र ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपराध से संबंधित कहानियां देखने के बाद चोरी की साजिश रची थी।

यहां एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘टुकली’ उपनाम से जाने जाने वाले इस छात्र को कक्षा 11 में नकल करने के आरोप में स्कूल से निकाल दिया गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसने अपनी प्रेमिका की एक सहेली के फ्लैट को निशाना बनाया क्योंकि उसे पहले से पता था कि उसमें काफी नकदी और सोने के गहने रखे हुए हैं। उसने साबुन पर फ्लैट की चाबी का निशान बनाकर एक नकली चाबी बनवाई।’’

उन्होंने बताया कि चोरी की गई वस्तुएं बाद में पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान उसकी प्रेमिका के दोस्त के फ्लैट से बरामद की गईं।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल ‘ट्रैकिंग’ के आधार पर हम उसका पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने में सक्षम थे।’’

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments