scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलएशियाई स्नूकर: हाओहुई के खिलाफ फाइनल में हारे आडवाणी

एशियाई स्नूकर: हाओहुई के खिलाफ फाइनल में हारे आडवाणी

Text Size:

दोहा, चार फरवरी (भाषा) भारत के दिग्गज पंकज आडवाणी का यहां एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप में खिताब बचाने का सपना फाइनल में चीन के डेंग हाओहुई के खिलाफ 1-4 की हार के साथ टूट गया

हाओहुई के आक्रामक खेल से तीन बार के चैंपियन आडवाणी दबाव में आ गए। भारतीय खिलाड़ी ने सात फ्रेम के मुकाबले का पहला फ्रेम 96 के शानदार ब्रेक के साथ जीता लेकिन इसके बाद हाओहुई ने अगले चार फ्रेम जीतकर खिताब अपने नाम किया।

महिलाओं के वर्ग (10 रेड) में तीन भारतीय खिलाड़ी अमी कमानी, कीर्तना पांडियन और अनुपमा रामचंद्रन अंतिम आठ में पहुंच गई।

पुरुषों के अंडर-21 वर्ग में आरव संचेती ने ग्रुप ‘बी’ में शीर्ष पर रहते हुए नॉकआउट प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

राहुल विलियम्स और जेबेज नवीन कुमार क्वालीफाई नहीं कर पाए।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments