scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअपोलो टायर्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत बढ़कर 471 करोड़ रुपये

अपोलो टायर्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत बढ़कर 471 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) घरेलू और निर्यात बाजारों में मजबूत बिक्री के कारण अपोलो टायर्स का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 471 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 337 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अपोलो टायर्स ने बयान में कहा कि तीसरी तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 7,743 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6,928 करोड़ रुपये थी।

अपोलो टायर्स के चेयरमैन ओंकार कंवर ने बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने भारत में अब तक का अपना सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया है, जो टायर बदलने की मांग, निर्यात और वाहन कंपनियों को आपूर्ति जैसे सभी क्षेत्रों में मजबूत वृद्धि के कारण संभव हुआ है।’’

भाषा योगेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments