scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअमेरिका के साथ व्यापार समझौता विकसित भारत के संकल्प पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा:धामी

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता विकसित भारत के संकल्प पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा:धामी

Text Size:

देहरादून, चार फरवरी (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते से भारत के विकास को और तेजी मिलेगी तथा विकसित भारत का संकल्प पूरा करने में यह मील का पत्थर साबित होगा ।

यहां मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका दुनिया की बड़ी आर्थिक महाशक्तियां हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच समझौते से “हमारे लिए बहुत सारे अवसर पैदा होंगे।”

उन्होंने कहा, “(भारत पर लगने वाले 50 प्रतिशत टैरिफ को) 18 प्रतिशत पर लाया गया है, इससे निश्चित रूप से भारत में बनने वाले हमारे बहुत सारे उत्पादों को एक बड़ा बाजार मिलेगा। समझौता होने से भारत के विकास की गति और तेजी होगी और भारत सभी क्षेत्रों में तेजी से तरक्की करने वाला देश बनेगा।”

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को दुनिया में और बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने तथा विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं और यह समझौता उसमें एक मील का पत्थर साबित होगा ।

भाषा दीप्ति नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments