scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलहितेश और प्रीति की अगुवाई में भारतीय मुक्केबाजों की शानदार शुरुआत

हितेश और प्रीति की अगुवाई में भारतीय मुक्केबाजों की शानदार शुरुआत

Text Size:

लानुसिया (स्पेन), चार फरवरी (भाषा) हितेश गुलिया (70 किग्रा) और प्रीति (54 किग्रा) की शानदार जीत की बदौलत भारत ने बॉक्सम एलीट इंटरनेशनल 2026 मुक्केबाजी टूर्नामेंट में अपने अभियान की जोरदार शुरुआत की।

इस टूर्नामेंट में 21 देशों के 214 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

हितेश ने 70 किग्रा भार वर्ग के एलीट पुरुष वर्ग में अपना दबदबा कायम रखते हुए नीदरलैंड के फिन बोस को 5-0 के अंतर से हराया। इससे पहले प्रीति ने महिलाओं के एलीट 54 किग्रा में कजाकिस्तान की अलियास्कर सिम्बैट पर 5-0 से शानदार जीत दर्ज की थी।

भारत की अन्य महिला खिलाड़ियों में प्राची (57 किग्रा), प्रिया (60 किग्रा) और काजल (65 किग्रा) ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

प्राची और प्रिया ने क्रमशः स्पेन की वनेसा मोरेल रामिरेज़ और कनाडा की एलेशिया मानसुएटो पर 5-0 की एक समान जीत दर्ज की, जबकि काजल ने कजाकिस्तान के असीम तनातार को 4-1 से हराया।

पुरुषों के वर्ग में भारत के सचिन (60 किग्रा) ने स्पेन के ब्रैंडन एलेजांद्रो को 5-0 से जबकि मोहम्मद हुसामुद्दीन (60 किग्रा) ने डेनमार्क के मटियास मेहमत बुयुक्देमिर को 4-1 से हराया।

अभिनाश जमवाल (65 किग्रा) ने डेनमार्क के क़ालिद उस्मान पर 5-0 की शानदार जीत के साथ प्रभावित किया। दीपक (70 किग्रा) ने बेल्जियम के हॉर्नेल आयतेवी को 4-1 से हराया।

आकाश (75 किग्रा) और अंकुश (80 किग्रा) ने भी 4-1 से जीत हासिल करके अगले दौर में प्रवेश किया, लेकिन आदित्य प्रताप यादव (65 किग्रा) इंग्लैंड के जो टर्नर से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments