scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमखेलआइजोल अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन 14 फरवरी को

आइजोल अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन 14 फरवरी को

Text Size:

आइजोल, चार फरवरी (भाषा) दूसरी आइजोल अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन (एआईएचएम) 14 फरवरी को आयोजित की जाएगी। मिजोरम के खेल मंत्री लालनघिंगलोवा हमार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष हाफ मैराथन में देश भर के प्रमुख खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौड़ की शुरुआत राजीव गांधी स्टेडियम से होगी और इसका समापन भी वहीं पर होगा।

पहली आइजोल अंतरराष्ट्रीय हाफ मैराथन का आयोजन पिछले साल अप्रैल में किया गया था जिसमें देश भर से 1,500 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

हमार ने कहा, ‘‘आइजोल के पास सैरांग तक रेलवे नेटवर्क के विस्तार के बाद हम देश भर से एथलीटों और दर्शकों की रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में कुछ विदेशी पेशेवर एथलीटों के भी भाग लेने की संभावना है। इस हाफ मैराथन की पुरस्कार राशि 15 लाख रुपये से अधिक है।

भाषा

पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments