scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशहरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला कर प्रशासन में फेरबदल किया

हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारियों का तबादला कर प्रशासन में फेरबदल किया

Text Size:

चंडीगढ़, तीन फरवरी (भाषा) हरियाणा सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से कई आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन करके प्रशासन में फेरबदल किया।

एक सरकारी बयान के अनुसार, हिसार मंडल के आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता का तबादला कर उन्हें शहरी संपदा विभाग में सचिव के रिक्त पद पर तैनात किया गया है। वह हिसार मंडल के आयुक्त के अपने वर्तमान पद पर भी बने रहेंगे।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के महानिदेशक एवं सचिव अंशज सिंह को नागरिक उड्डयन विभाग के सलाहकार एवं सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विक्रम को नयी दिल्ली स्थित हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह बिजली कंपनी में अपने वर्तमान पद पर भी बने रहेंगे।

अंबाला के जिला निगम आयुक्त और नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र लाथर को अतिरिक्त जिम्मेदारी के रूप में शिकायत निवारण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

भाषा

राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments