scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई

Text Size:

जम्मू, तीन फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मंगलवार को मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी जिले के रामनगर क्षेत्र में जाफ्फेर जंगल में पुलिस और सेना द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ हुई।

उन्होंने बताया कि विशाल वन क्षेत्र में यह अभियान सोमवार तड़के दो से तीन आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया, जिनका कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) संगठन से संबंध है।

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ जारी थी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी के भी हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

भाषा नोमान पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments