नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) नए संकेतों के अभाव में कारोबारियों के सौदों से दूर रहने के बावजूद मंगलवार को वायदा कारोबार में जस्ता (जिंक) की कीमतें 1.10 रुपये बढ़कर 328.55 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी के लिए जस्ता अनुबंध 1.10 रुपये या 0.34 प्रतिशत बढ़कर 328.55 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इसमें 155 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
कारोबारियों ने बताया कि निचले स्तरों पर सीमित खरीदारी के कारण जस्ता वायदा में मामूली वृद्धि हुई। हालांकि किसी नए संकेत की कमी के कारण समग्र धारणा सतर्क बनी रही।
भाषा पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
