scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चा तेल वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमतें 18 रुपये गिरकर 5,589 रुपये प्रति बैरल रह गईं। अधिक आपूर्ति की चिंताओं ने कीमतों पर दबाव डाला।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी के लिए कच्चा तेल वायदा 18 रुपये या 0.32 प्रतिशत फिसलकर 5,589 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। इसमें 376 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में कमजोर मांग के बीच प्रतिभागियों द्वारा अपनी हिस्सेदारी कम करने से कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत गिरकर 66.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments