scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशनवी मुंबई से लापता कानून की छात्रा का शव लोनावला की खाई में पाया गया

नवी मुंबई से लापता कानून की छात्रा का शव लोनावला की खाई में पाया गया

Text Size:

पुणे (महाराष्ट्र), दो फरवरी (भाषा) तीस जनवरी से लापता नवी मुंबई की 20 वर्षीय कानून की छात्रा का शव लोनावला के टाइगर पॉइंट पर 400 फुट गहरी खाई में पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शव का पता ड्रोन कैमरों की मदद से लगाया गया।

पुलिस इस मामले की आत्महत्या के कोण से जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि श्रेया नरेंद्र पति द्वारा यह कदम उठाने के पीछे घरेलू तनाव कारण हो सकता है।

श्रेया का शव रविवार को स्थानीय पर्वतारोही दल ‘शिवदुर्ग मित्र ट्रैकर्स’ ने 400 फुट गहरी खाई से निकाला।

भाषा

संतोष राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments