scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमदेशहाथरस के मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में रिश्वत लेते हुए एक महिला लिपिक गिरफ्तार

हाथरस के मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय में रिश्वत लेते हुए एक महिला लिपिक गिरफ्तार

Text Size:

हाथरस (उप्र), दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस में भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते ने सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय की एक महिला लिपिक को इंटर्नशिप के लिए अस्पताल आवंटित कराने के बदले आवेदक से कथित रूप से 5,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान बबीता सिंह के रूप में हुई है, जिसे भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते को मिली शिकायत के बाद एक ‘बी फार्मा’ विद्यार्थी से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रशांत कुमार ने आरोप लगाया कि महिला लिपिक ने उसकी अनिवार्य इंटर्नशिप के लिए अस्पताल आवंटित करने के बदले पैसे मांगे थे।

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पर भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते की अलीगढ़ इकाई की एक टीम ने जाल बिछाया और सिंह को सीएमओ दफ्तर के अंदर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद, सिंह को पूछताछ के लिए महिला थाने ले जाया गया ।

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए, भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते के अलीगढ़ प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments