scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशभारत को हर बात ट्रंप से पता चलती है, यह 'ट्रंप-निर्भरता' है: कांग्रेस

भारत को हर बात ट्रंप से पता चलती है, यह ‘ट्रंप-निर्भरता’ है: कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब ‘ट्रंप -निर्भरता’ है क्योंकि भारत को हर बात ट्रंप या उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से पता चलती है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एक दूसरे से बात की है। यह जानकारी भारत की ओर से नहीं बल्कि भारत में अमेरिकी राजदूत की ओर से दी गई है।’

उन्होंने कहा, ‘‘लगता है कि यह अब नियमित हो गया है कि भारत को अपनी सरकार के कार्यों के बारे में केवल राष्ट्रपति ट्रंप या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधियों से ही पता चलता है।’

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘ट्रंप-निर्भरता’ है।

भाषा हक संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments