scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेल‘फैनकोड’ ने आईएसएल 2025-26 के लिए टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार हासिल किये

‘फैनकोड’ ने आईएसएल 2025-26 के लिए टीवी और डिजिटल प्रसारण अधिकार हासिल किये

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) ‘ड्रीम स्पोर्ट्स’ की कंपनी ‘फैनकोड’ को अंतरिम प्रबंध समिति द्वारा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के वैश्विक प्रसारण अधिकार प्रदान किए गए हैं, जबकि कोलकाता स्थित ‘कैलिडोस्कोप प्रोडक्शन एंड सर्विसेज (केपीएस स्टूडियोज)’ ने नए प्रोडक्शन पार्टनर बनने के लिए बोली जीती है।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सोमवार को यह घोषणा की।

‘फैनकोड’  इस अधिग्रहण के साथ आईएसएल प्रशंसकों को डिजिटल-आधारित प्रसारण अनुभव प्रदान करेगा।

एआईएफएफ के उप महासचिव एम. सत्यनारायण ने कहा, ‘‘हमें आईएसएल के मीडिया अधिकारों की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने और भारत के प्रमुख खेल मंचों में से एक फैनकोड के साथ साझेदारी करने पर खुशी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फैनकोड की पहुंच और प्रशंसक अनुभव पर जोर हमारे इस उद्देश्य के अनुरूप है कि लीग के दायरे का विस्तार किया जाए और देशभर में अधिक से अधिक फुटबॉल प्रशंसकों को जोड़ा जाए।’’

आईएसएल का आगामी सत्र 14 फरवरी से शुरू होगा।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments