scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशरांची: युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

रांची: युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Text Size:

रांची, दो फरवरी (भाषा) शहर के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि जान देने की कोशिश करने वाली उसकी मां तथा बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कद्रू न्यू एजी कॉलोनी में हुई।

पुलिस के अनुसार, मृतक मिहिर अखोरी 24 वर्ष का था। उसकी मां स्नेहा अखोरी (50) और नाबालिग बहन का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने कहा कि महिला और उसकी बेटी ने कुछ दवाइयां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जबकि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि परिवार को कुछ वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments