scorecardresearch
Tuesday, 3 February, 2026
होमखेलदिल्ली खेल महाकुंभ 13 फरवरी से शुरू होगा: आशीष सूद

दिल्ली खेल महाकुंभ 13 फरवरी से शुरू होगा: आशीष सूद

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने वित्त वर्ष के लिए खेल एवं युवा मामलों के बजट में तीन गुना वृद्धि का जिक्र करते हुए सोमवार को कहा कि सरकार 13 फरवरी से राष्ट्रीय राजधानी में ‘दिल्ली खेल महाकुंभ’ का शुभारंभ करेगी।

सूद ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता करेंगी, जिसमें शुरुआत में सात खेल (कबड्डी, फुटबॉल, एथलेटिक्स, कुश्ती, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और स्क्वाश) शामिल होंगे। ।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन में 20,000 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है।

मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवा खिलाड़ियों के लिए अवसरों का विस्तार करने के साथ पूरे शहर की सुविधाओं में सुधार करके दिल्ली को एक खेल केंद्र के रूप में स्थापित करना है।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments