scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशदो असफलताओं के बाद इसरो जून में पीएसएलवी के प्रक्षेपण का प्रयास करेगा : जितेंद्र सिंह

दो असफलताओं के बाद इसरो जून में पीएसएलवी के प्रक्षेपण का प्रयास करेगा : जितेंद्र सिंह

Text Size:

नयी दिल्ली, दो फरवरी (भाषा) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि दो लगातार असफलताओं के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जून में अपने प्रमुख रॉकेट पीएसएलवी का एक और प्रक्षेपण करेगा।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीएसएलवी-सी61 और सीएसएलवी-सी62 मिशनों के क्रमशः मई 2025 और जनवरी 2026 में असफल होने के कारण एक जैसे नहीं थे।

सिंह ने ‘पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल’ (पीएसएलवी) की दो लगातार असफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा, “पिछली बार जो हुआ, वह इस बार नहीं हुआ।”

मंत्री ने कहा, “हमारी अगली संभावित तिथि जून में है।”

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments