scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशबजट में बंगाल को रेल अवसंरचना और सुरक्षा परियोजनाओं के लिए 14,205 करोड़ रुपये आवंटित किए गए

बजट में बंगाल को रेल अवसंरचना और सुरक्षा परियोजनाओं के लिए 14,205 करोड़ रुपये आवंटित किए गए

Text Size:

कोलकाता, दो फरवरी (भाषा) वित्त वर्ष 2026-27 के केंद्रीय बजट में पश्चिम बंगाल को रेलवे अवसंरचना और सुरक्षा परियोजनाओं के लिए 14,205 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में 92,974 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम जारी है, जिनमें नयी रेल पटरियों का निर्माण, स्टेशनों का पुनर्विकास और सुरक्षा से जुड़े कार्य शामिल हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में बजट पेश किया था।

पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को 105 रूट किलोमीटर में लागू किया जा चुका है, जबकि कुल स्वीकृत 3,200 रूट किलोमीटर में से 1,041 रूट किलोमीटर पर कार्य या निविदा प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा, “राज्य में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है। वर्ष 2014 के बाद से 1,712 किलोमीटर रेल लाइन का विद्युतीकरण किया गया है।”

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments