scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशउप्र: मुजफ्फरनगर में व्यक्ति की हत्या के आरोप में महिला और प्रेमी गिरफ्तार

उप्र: मुजफ्फरनगर में व्यक्ति की हत्या के आरोप में महिला और प्रेमी गिरफ्तार

Text Size:

मुजफ्फरनगर, दो फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर शव को नाले में फेंकने के लिए एक महिला और उसके प्रेमी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि संजीव (30) का शव रविवार को न्यू मंडी थानाक्षेत्र के एक नाले में मिला।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सोनिया और उसके प्रेमी सादिक की मुख्य संदिग्ध के रूप में पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया, “पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि सोनिया ने सादिक की मदद से संजीव का गला घोंटकर हत्या की थी। शव को बाद में एक फरवरी को एक नाले में फेंक दिया गया था।”

पुलिस के अनुसार, संजीव सोनिया का पूर्व प्रेमी था, जिसे लेकर सादिक को ऐतराज था।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने संजीव की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments