scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशमप्र: शहडोल में दो बाघ मृत पाए गए

मप्र: शहडोल में दो बाघ मृत पाए गए

Text Size:

शहडोल, दो फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को एक बाघिन सहित दो बाघ मृत पाए गए। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एल. कृष्णमूर्ति ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बाघों के शव उत्तरी शहडोल वन क्षेत्र में मिले।

उन्होंने बताया, “एक टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि एक बाघ की मौत आपसी संघर्ष में हुई जबकि दूसरे की मौत करंट लगने से हुई है।”

अधिकारी ने बताया कि टीम की जांच पूरी होने के बाद मौत के सही कारण की पुष्टि हो जाएगी।

प्रदेश को बाघों के राज्य (टाइगर स्टेट) के रूप में जाना जाता है, क्योंकि देश में सबसे अधिक बाघ यहीं है।

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने पिछले दिनों राज्य में बाघों की मौतों में वृद्धि पर केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी किए थे।

अदालत ने वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह नोटिस जारी किया था।

याचिका में दावा किया गया था कि 2025 में राज्य में 54 बाघों की मौत हुई, जो ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक है।

दुबे ने याचिका में बताया था कि इनमें आधे से अधिक बाघों की मौतें अप्राकृतिक कारणों से हुई हैं।

भाषा ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments