scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतबजट 2026-27 समावेशी, वृद्धि और रोजगार बढ़ाने वाला: चेयरमैन, ईएसी-पीएम

बजट 2026-27 समावेशी, वृद्धि और रोजगार बढ़ाने वाला: चेयरमैन, ईएसी-पीएम

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के चेयरमैन एस महेंद्र देव ने रविवार को कहा कि बजट 2026-27 समावेशी है और वृद्धि तथा रोजगार को बढ़ाने वाला है।

उन्होंने कहा कि यह बजट कारोबारी सुगमता के साथ ही रहन-सहन को बेहतर बनाने पर केंद्रित है।

देव ने लिंक्डइन पर पोस्ट किया, ”बजट 2026-27 ‘विकसित भारत’ के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में अगला कदम है। यह वृद्धि, समावेश और रोजगार की दिशा में बढ़ने वाला बजट है।”

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई उपायों, वैश्विक डेटा केंद्रों के लिए कर छूट, और कृषि तथा पर्यटन क्षेत्रों के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments