scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशराम चरण और उपासना कोनिडेला ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया

राम चरण और उपासना कोनिडेला ने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) तेलुगु अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला जुड़वां बच्चों, एक बेटा और एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

दोनों ने रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक संयुक्त पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की। उन्होंने लिखा, ‘‘यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे यहां एक बेटा और एक बेटी ने जन्म लिया है। दो बेटियां और एक बेटा पाकर हम बेहद खुश हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे जीवन में मौजूद महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। मैं अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने हर पल हमारा साथ दिया और हमारा समर्थन किया।’’

चरण के पिता और जाने-माने अभिनेता चिरंजीवी ने भी अपने ‘फेसबुक’ हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘‘अत्यंत खुशी और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ हमें यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राम चरण और उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चों – एक बेटा और एक बेटी – के जन्म का सौभाग्य मिला है।’’

अभिनेता ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं तथा ठीक हैं। इन नन्हे-मुन्नों का परिवार में स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत आनंद का क्षण है। यह हमारे लिए ईश्वर का आशीर्वाद है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से आभारी हैं – चिरंजीवी और सुरेखा।’’

चरण (40) और 36 वर्षीय उपासना ने 2012 में शादी की थी और 2023 में उनकी पहली बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का जन्म हुआ। दंपति ने अक्टूबर 2025 में अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दूसरी गर्भावस्था की सूचना दी थी।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments