scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशनवी मुंबई की व्यवसायी से 43 लाख रुपये की ठगी के आरोप में दुबई के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

नवी मुंबई की व्यवसायी से 43 लाख रुपये की ठगी के आरोप में दुबई के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), एक फरवरी (भाषा) नवी मुंबई पुलिस ने रविवार को यहां बताया कि उन्होंने दुबई स्थित एक व्यक्ति के खिलाफ आकर्षक व्यावसायिक निवेशों के बहाने एक स्थानीय व्यवसायी महिला से 43.41 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

नवी मुंबई के ओल्ड पनवेल इलाके में रहने वाली 44 वर्षीय महिला ई-कॉमर्स व्यवसाय करती है और उसने 2023 में इंस्टाग्राम पर प्रार्थना में इस्तेमाल होने वाली चटाइयों और वस्त्रों की डीलरशिप के लिए एक विज्ञापन देखा।

दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क करने के बाद उसने एक ऐसे व्यक्ति से बातचीत शुरू की जिसने दुबई में रहने का दावा किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई महीनों की बातचीत के बाद व्यक्ति ने उसका विश्वास जीता और उसे अविवाहित पुरुषों के लिए किराये की संपत्ति में अतिरिक्त निवेश करने के लिए कहा, जिसमें उसने प्रति मकान 1.20 लाख रुपये के वार्षिक लाभ का वादा किया और अमेरिका से सस्ते लैपटॉप खरीदकर 15 प्रतिशत मुनाफे पर पुनर्विक्रय करने की बात कही।

उन्होंने बताया कि 21 जून, 2023 और पांच फरवरी, 2024 के बीच पीड़िता ने अपने स्वयं के धन और अपने पिता, पति और बहन के धन का उपयोग करके विभिन्न खातों में 43,41,350 रुपये हस्तांतरित किए।

अधिकारी ने बताया कि कई बार संपर्क करने के बावजूद आरोपी ने कोई भी रकम वापस नहीं की या मूलधन वापसी नहीं किया।

पीड़िता ने बाद में पुलिस से संपर्क किया, जिसने 30 जनवरी को आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

भाषा गोला सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments