नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 1,04,309 इकाई रही। इसमें निर्यात के आंकड़े भी शामिल हैं।
मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने रविवार को बयान में बताया कि घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री इस साल जनवरी में 63,510 इकाई रही, जो पिछले साल की इसी अवधि (जनवरी 2025) की 50,659 इकाइयों की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ऑटोमोटिव डिवीजन) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा, ‘‘ पिछले साल के शानदार प्रदर्शन की गति को बरकरार रखते हुए हमने जनवरी में 63,510 एसयूवी की बिक्री के साथ साल की मजबूत शुरुआत की है।’’
भाषा सुमित निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
