scorecardresearch
Sunday, 1 February, 2026
होमदेशबलिया में 10 वर्षीय बच्चे का शव सरयू नदी में मिला, पुलिस छानबीन में जुटी

बलिया में 10 वर्षीय बच्चे का शव सरयू नदी में मिला, पुलिस छानबीन में जुटी

Text Size:

बलिया (उप्र), एक फरवरी (भाषा) बलिया जिले में सरयू नदी से 10 वर्षीय बच्चे का शव बरामद किया गया है जिसका एक सप्ताह पहले कथित रूप से अपहरण किया गया था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, सहतवार और रेवती थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित भोज छपरा गांव के पास सरयू नदी में शनिवार शाम एक बालक का शव मिला। नाविकों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान सहतवार थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी अभिषेक कुमार प्रजापति (10) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि सिंगही गांव निवासी गणेश प्रजापति ने तहरीर दी थी कि उसका भतीजा अभिषेक 25 जनवरी को शाम चार बजे घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की अपहरण से संबंधित धारा 137(2) के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

भाषा सं आनन्द खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments