चंडीगढ़, 31 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां के मुख्यालय का दौरा करने से एक दिन पहले शनिवार को संप्रदाय और दो विद्यालयों को बम विस्फोट की धमकियां मिलीं।
धमकी भरे ईमेल विद्यालयों को भेजे गए हैं और संदेश के पाठ में डेरा बल्लां को सीधे धमकी दी गई है।
पुलिस प्राधिकारियों ने दोनों स्कूल के परिसर में सुरक्षा जांच शुरू कर दी है और बम निरोधक दस्तों को बुलाया गया है। अवकाश होने के कारण विद्यालयों में छात्र नहीं थे।
प्रधानमंत्री का गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रविवार को डेरा बल्लां जाने का कार्यक्रम है।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
इससे पहले, बुधवार को चंडीगढ़ के कई विद्यालयों को इसी प्रकार की धमकियां मिली थीं और वहां कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ था।
पंजाब के अमृतसर, जालंधर एवं पटियाला तथा हरियाणा के अंबाला के कुछ विद्यालयों को भी ऐसी ही धमकियां मिली थीं जो बाद में फर्जी निकलीं।
भाषा सिम्मी संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.