scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअजित पवार विमान हादसा : अहमदाबाद विमान दुर्घटना की भयावह यादें कौंध गईं

अजित पवार विमान हादसा : अहमदाबाद विमान दुर्घटना की भयावह यादें कौंध गईं

Text Size:

(फोटो के साथ)

(कावेरी मधक)

अहमदाबाद, 28 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और अन्य लोगों की जान लेने वाली बारामती विमान दुर्घटना ने शाहीबाग और मेघानीनगर के लोगों के मन में पिछले साल जून में हुई अहमदाबाद विमान दुर्घटना की भयावह यादें ताजा कर दी हैं।

बारामती में हुए हादसे ने 12 जून, 2025 की ‘भयानक यादें’ ताजा कर दी हैं, जब अहमदाबाद ने हाल के इतिहास में सबसे घातक विमानन दुर्घटनाओं में से एक को देखा था।

अहमदाबाद में घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में शामिल स्थानीय व्यवसायी राजेश पटेल ने उस हादसे को याद करते हुए कहा, ‘‘ आज महाराष्ट्र में हुए हादसे के बारे में सुनने के बाद से ही वो दृश्य मेरे दिमाग में बार-बार घूम रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसने मुझे उस भयानक दिन की याद दिला दी। वो आवाज, वो धुआं, ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ फिर से घट रहा हो। ’’

एयर इंडिया की उड़ान एआई-171 उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बीजे मेडिकल कॉलेज के एक हॉस्टल परिसर में जा गिरी। यह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था और लंदन जा रहा था। इस विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 लोगों की मौत हो गयी थी।

दुर्घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर रहने वाले पटेल ने कहा कि वह अपने घर से घना काला धुआं और ऊंची-ऊंची लपटें देख सकते थे।

राजेश पटेल ने कहा, ‘‘पहले तो मुझे लगा कि यह एक विस्फोट था। लेकिन, घटनास्थल के करीब रहने वाले मेरे एक कर्मचारी ने मुझे बताया कि एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।’’

व्यवसायी ने कहा कि वह और उनकी टीम 10 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले में बारामती हवाई अड्डे के निकट विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments