scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशअरुंधति रॉय को मिला ‘मातृभूमि बुक ऑफ दी ईयर अवॉर्ड 2026’ सम्मान

अरुंधति रॉय को मिला ‘मातृभूमि बुक ऑफ दी ईयर अवॉर्ड 2026’ सम्मान

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 28 जनवरी (भाषा)केरल के प्रमुख मीडिया समूह मातृभूमि ने बुधवार को चर्चित लेखिका अरुंधति रॉय को उनकी कृति ‘मदर मैरी कम्स टू मी’ के लिए मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार से सम्मानित किया।

रॉय को पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपये नकद और एक स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

यहां जारी एक बयान के अनुसार, मातृभूमि बुक ऑफ द ईयर पुरस्कार उस उत्कृष्ट कृति को दिया जाता है जिसने पाठकों पर एक अमिट छाप छोड़ी है और समकालीन साहित्य में सार्थक योगदान दिया है।

यह पुरस्कार भारत में प्रकाशित अंग्रेजी भाषा की किसी पुस्तक को दिया जाता है, चाहे वह मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी गई हो या किसी क्षेत्रीय भारतीय भाषा से अंग्रेजी में अनूदित हो।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments